01/11/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : कोल इंडिया के स्थापना दिवस पर रविवार को कुसुंडा एरिया में हर्षोल्लास के साथ समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर एरिया के महाप्रबंधक (जीएम) एनबी त्रिवेदी ने कोल इंडिया के ध्वज का ध्वजारोहण कर उसे सलामी दी। इसके बाद उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से कोल इंडिया का कॉरपोरेट गीत गाया। जीएम ने केक काटकर स्थापना दिवस की खुशियां साझा कीं और सभी कर्मियों को बधाई दी।समारोह का मुख्य आकर्षण विभिन्न इकाइयों में कार्यरत 27 कर्मियों को पदोन्नति पत्र प्रदान करना रहा। पदोन्नति पाने वाले कर्मियों में शामिल हैं:ओवरमैन (2): पप्पू कुमार एवं मो. इफ्तखार आलम।माइनिंग सरदार (7): बिनोद कुमार, सतीश कुमार सिंह, संजीव रंजन, प्रयाग कुमार, लव प्रताप सिंह, अजीत कुमार मंडल एवं रंजीत कुमार दास।इलेक्ट्रिशियन (2): राम निवास राम एवं राम इकबाल चौहान।क्लर्क (12): अमित कुमार सिंह, विक्की कुमार दास, विशाल कुमार, साधेंदु रंजन शर्मा, अमरदीप कुमार, आनंद कुमार, मनोज कुमार श्रीवास्तव, अविनाश कुमार महतो, चंदन कुमार, मनोज कुमार मुर्मू, सुदामा राम एवं संजय कुमार।ट्रिपमैन/डंपमैन (4): बद्री कुमार पासवान, जितेंद्र पासवान, घनश्याम गिरि एवं राजीव कुमार सिन्हा।समारोह के दौरान सतर्कता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसका उद्देश्य अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों को सतर्कता के प्रति जागरूक करना है। यह रथ कुसुंडा एरिया की विभिन्न इकाइयों का भ्रमण कर लोगों को भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों और पारदर्शिता के महत्व के बारे में बताएगा।जीएम एनबी त्रिवेदी ने कहा कि कोल इंडिया का स्थापना दिवस हम सभी के लिए गर्व का अवसर है। संस्थान की प्रगति में कर्मचारियों की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने विश्वास जताया कि सतर्कता जागरूकता रथ के माध्यम से कार्यसंस्कृति में पारदर्शिता और ईमानदारी को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।कार्यक्रम के दौरान एरिया प्लानिंग अधिकारी एके शर्मा, एरिया एचआर हेड योगिता सकलानी, एरिया प्रशासनिक अधिकारी देवाशीष बाग, एरिया सेफ्टी ऑफिसर राजेश कुमार, एरिया लीगल ऑफिसर चन्द्रप्रकाश, रोहिताश मीना, पीओ संजय कुमार, इनमोसा से कुश कुमार सिंह एवं यशवंत सिंह, बीसीकेयू से भूषण महतो एवं शंभू पासवान, तथा ओवरमैन राजेश कुमार, रवि भूषण, सुनील कुमार सिंह, संजीव कुमार और अमित कुमार सहित दर्जनों अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।