02/11/2026
धनबाद : सोमबार को माथावांध बस्ती मे समाजसेवी कन्हाई चौहान के अगुवाई मे ग्रामीणों के साथ एक प्रेस वार्ता कर प्रशासन से माथाबांध गणेशपुर और मंदरा बस्ती मे हो रहे अवैध कोयला खनन को रोकने की मांग की वही कन्हाइ चोहान ने जिला प्रशासन पर भी जमकर बरसे वही प्रशासन पर ग्रामीणों की समस्या को नजरअंदाज करने का भी आरोप लगाया ग्रमीणों के द्वारा बार बार अवैध खनन की शिकायत करने के बाद भी प्रशासन के द्वारा किसी भी प्रकार की कार्रवाई नही की जाती है क्या जिला प्रशासन मंदरा बस्ती माथाबांध और गणेशपुर बस्ती को टंडावाडी बनाने का प्रयास तो नही कर रही है सोनारडीह थाना क्षेत्र के टंडावाडी बस्ती के आसपास प्रशासन और बीसीसील के सहयोग से इतना अवैध खनन हुआ है कि पूरा के पूरा बस्ती ही जमीन मे समा गई कतरास थाना क्षेत्र के गोविन्दपुर सेलेक्टर छाताबाद बस्ती सिजुआ मे अवैध खनन का नजारा धनबाद के जनता और जिला प्रशासन ने भी देखा कि अवैध खनन के कारण कितने घर और कितने लोग जमीन मे समा गए है ग्रामीणों के द्वारा शिकायत करने के बाद भी प्रशासन के द्वारा कोई ठोस कदम नही उठाया जाता है आखिर हम रैयत अपनी समस्या की शिकायत किससे करे और हमारी समस्या का समाधान कौन करेगा वही उपस्थित ग्रामीणों ने उपायुक्त महोदय से मांग की है कि हम ग्रामीणों की समस्या का निदान कराने का प्रयास करे नही तो बीसीसील के पदाधिकारी यह बता दे कि अवैध माइनिंग से बीसीसील को फायदा हो रहा है तो हमलोग कुछ नही बोलेंगे अन्त मे इन्होंने कहा कि कोयला चोरों का मन इतना बढ गया है कि बीसीसील के अधिकारियों को CISF के सामने पीटता है और CISF के जवान मौके पर चुप रहते है आए दिन क्षेत्र मे अवैध कोयला खनन मे बर्चस्व को लेकर ही बाघमारा मे कही न कही गोली बम की शिकायते आती ही रहती है.संवाददाता वरुण वैध रिपोर्ट