03/11/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : मदरसा अहले सुन्नत कादरिया लतीफिया (केंदुआ नंबर 4) के आठ तलबा (छात्रों) ने अपनी तालीम पूरी करते हुए मुकद्दस कुरान-ए-पाक को अपने सीने में महफूज कर हिफ्ज-ए-कुरान मुकम्मल कर लिया है। इस बड़ी कामयाबी से मदरसे के उलेमा, तलबा और इलाके के लोगों में खुशी की लहर है।कुरान-ए-पाक मुकम्मल करने वाले खुशकिस्मत बच्चों में निम्नलिखित नाम शामिल हैं:
हाफिज मो. सद्दाम हुसैन
हाफिज मो. परवेज आलम
हाफिज मो. तहसीन रजा
हाफिज मो. रेहान रजा
हाफिज मो. अयान रजा
हाफिज मो. सरफराज
हाफिज मो. रेहान
हाफिज मो. मोहसिन रजा
11 दिसंबर को सजेगा दस्तार-ए-हिफ्ज:इस मुबारक मौके पर आगामी 11 दिसंबर 2026 (शुक्रवार) को नमाज-ए-इशा के बाद एक अजीम-उश-शान 'जान-ए-ईमान कॉन्फ्रेंस' का आयोजन किया जाएगा। इस रूहानी जलसे में सरजमीं-ए-पटना से तशरीफ ला रहे मेहमान-ए-खुसूसी (सरकार-ए-पटना) के मुबारक हाथों से इन सभी आठों बच्चों के सरों पर दस्तार-ए-हिफ्ज (पगड़ी) बांधी जाएगी।मदरसा इंतजामिया व कमेटी की जानिब से आम व खास तमाम हजरात से गुजारिश की गई है कि इस मुबारक कॉन्फ्रेंस में ब-कसरत शिरकत कर जलसे को कामयाब बनाएं और बच्चों को अपनी नेक दुआओं से नवाजें।