03/11/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
धनबाद : रैयत विस्थापित मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल मोर्चा के अध्यक्ष भागीरथ रवानी के नेतृत्व में मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला.मुख्यमंत्री अपने मामा जी के यहाँ चांडिल मै अपने माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के विधि संस्कार कार्य में आये थे.प्रतिनिधिमंडल ने धनबाद के रैयतों की समस्याओं,भाकोकोलि कुसुंडा क्षेत्र के जबरन उत्खनन द्वारा गरीबों के आशियाने हटाने के मुद्दे को प्रमुखता से रखा.इस दौरान मुख्यमंत्री जी के मामा गुरुचरण किस्कू भी मौजूद रहे.मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने न्याय का भरोसा दिलाया.प्रतिनिधिमंडल में
अध्यक्ष भागीरथ रवानी, विकास रवानी,अशोक तिवारी,निर्भय तिवारी, गणेश दास,संजय यादव,महेश तिवारी,विश्वनाथ रवानी,महेंद्र रवानी,प्रदीप रवानी,मथन रवानी,ओम प्रकाश पाठक,रोहित तिवारी,संजय रवानी,राजेंद्र रवानी,आजाद रजक,अनिल रवानी, जितेंद्र रवानी,बजरंग रवानी शामिल थे.