03/11/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : गोधर काली बस्ती में मंगलवार की रात आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प और मारपीट की घटना हुई। इसमें चंदन और चाको नामक दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद दोनों घायल मदद और न्याय की गुहार लेकर केंदुआडीह थाना पहुंचे।मामले की सूचना मिलते ही केंदुआडीह पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सबसे पहले घायलों के उपचार को प्राथमिकता दी। पुलिस ने बिना देर किए दोनों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, ताकि उन्हें समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सके।पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल मारपीट के कारणों और पूरे घटनाक्रम की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने बताया कि घायलों अथवा पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।