06/11/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
धनबाद : भगवान धन्वंतरि जयंती के पावन अवसर पर आरोग्य भारती महिला आयाम, धनबाद द्वारा दिनांक 6 नवंबर को डी.एस. कॉलोनी स्थित अंजनी लाला मंदिर में धन्वंतरि पूजन एवं स्तवन कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया।कार्यक्रम की प्रमुखता महिला आयाम प्रमुख श्रीमती रमा सिन्हा ने की, जबकि संपूर्ण कार्यक्रम श्रीमती ममता सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।धन्वंतरि जयंती आरोग्य भारती के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक है। भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद एवं आरोग्य का देवता माना जाता है। इस पावन अवसर पर लगभग 27 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम के दौरान सभी बहनों ने सामूहिक रूप से सुंदर रंगोली बनाई तथा दीप प्रज्वलित कर वातावरण को भक्तिमय बनाया।भगवान धन्वंतरि को खीर, लड्डू एवं फल का भोग अर्पित किया गया। इसके पश्चात सभी बहनों ने मिलकर भक्तिभाव से आरती की। कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के सामूहिक पाठ के साथ हुआ।इस आयोजन के माध्यम से स्वास्थ्य,निरोगता,भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक चेतना के महत्व को रेखांकित किया गया। सभी बहनों की सहभागिता एवं सहयोग से कार्यक्रम अत्यंत सुंदर, सफल एवं मंगलमय रहा।इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष मधु सिन्हा ,सुषमा प्रसाद ,उमा भारती,सह सचिव किरण सिन्हा ,संयुक्त सचिव शोभा गुप्ता साथ में सुशीला ओझा ,अंजलि कल्याणी,चंदा श्रीवास्तव,रीना साहू,साधना सिंह ,गायत्री गोस्वामी ,रीना वर्णवाल आदि मौजूद रहीं।