06/11/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
पुटकी : इंडियन पब्लिक स्कूल करकेंद बाजार में शुक्रवार को दीपावली के शुभ अवसर पर विद्यालय के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत वर्ग नर्सरी से दशम तक के छात्र-छात्राओं के बीच रंगोली, दीप सज्जा एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने आकर्षक वेशभूषा के माध्यम से अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में नित्या कुमारी (नर्सरी), अदिति राज (केजी-1), स्वास्तिक पासवान (केजी-2), जसदीत सिंह राजपाल एवं आर्यन कुमार (वर्ग-1) शामिल रहे।द्वितीय पुरस्कार मानवी कुमारी (नर्सरी), अफीफा परवीन (केजी-1), ब्यूटी भट्टाचार्या (केजी-2), मानवी कुमारी एवं शिवन्या कुमारी (वर्ग-1) तथा कृतिका कुमारी (वर्ग-2) को प्रदान किया गया।वहीं तृतीय पुरस्कार सानवी कुमारी (नर्सरी), अर्पित कुमार सिंह (केजी-1), रियांशी गोराई (केजी-2), आर्यन कुमार यादव (वर्ग-1) एवं आयुष कुमार (वर्ग-2) ने प्राप्त किया।दीप सज्जा प्रतियोगिता में कुल 81 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें आयसा परवीन (कक्षा 5A) ने प्रथम, आराधना कुमारी (कक्षा 4A) ने द्वितीय तथा उदय कुमार (कक्षा 5B) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सामूहिक रंगोली प्रतियोगिता में कुल 46 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें प्रथम पुरस्कार कक्षा 9 की बबली कुमारी, शालिनी कुमारी, संध्या कुमारी एवं सूफिया ग्यास की टीम को मिला। द्वितीय पुरस्कार कक्षा 10 के ज्योतिष यादव, मोहित महतो, रितेश महतो एवं विश्वजीत कुमार की टीम ने प्राप्त किया। वहीं तृतीय पुरस्कार कक्षा 8 की सलोनी महतो, स्वागीता पासवान एवं सलोनी साहनी की टीम को प्रदान किया गया।उल्लेखनीय है कि विद्यालय में प्रत्येक वर्ष दीपावली के पूर्व इस प्रकार की रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, ताकि विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने तथा उन्हें अपनी कला एवं कौशल प्रदर्शित करने के लिए एक बेहतर मंच मिल सके।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाएं सपना कुमारी, सोनी यादव, तराना परवीन एवं ज्योति मोदक सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका निभाई। सभी विजेता एवं प्रतिभागियों को उनके कक्षा शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार तथा प्रबंधन समिति के निदेशक श्री एन.पी. शर्मा एवं सदस्यगण संतोष कुमार, संजय चौबे, वीरेन मुखर्जी, संजय कुमार, घनश्याम मंडल एवं सचिन शौंडिक ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। साथ ही विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत उत्कृष्ट कार्यक्रमों एवं उनकी रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए सभी का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, सामूहिक सहभागिता एवं भारतीय संस्कृति और त्योहारों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना रहा।