07/11/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
पुटकी : करकेंद बाजार स्थित डेफोडिल्स एकाडेमी में शनिवार को रंगोली एवं दिया बनाओ प्रतियोगिता धुमधाम से मनाया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओ ने आकर्षक दिया एवं रंगोली बनाकर सबका मन मोह लिया। वर्ग नर्सरी से वर्ग चतुर्थ के छात्र-छात्राओ ने दिया बनाओ प्रतियोगिता में भाग लिया था। इस प्रतियोगिता को तीन ग्रुप में बांटा गया था। ग्रुप ए नर्सरी से केजी 1 जिसमे रुद्र कुमार प्रथम ,अनमोल कुमार द्वितीय,शेफ एवं अरशद कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप बी में STD I से STD II जिसमें आर्यन कुमार प्रथम, दिभांस एवं अभिनास कुमार द्वितीय, सामर्थ एवं द्विभांसी तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप सी में सरनाली चटर्जी प्रथम, निधी कुमारी द्वितीय, एवं आराध्या कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता को दो ग्रुप में बांटा गया था। ग्रुप ए में वर्ग पंचम से अष्टम जिसमें वर्ग सप्तम के छात्र प्रथम, वर्ग पंचम के छात्र-छात्रा द्वितीय, एवं वर्ग सप्तम के छात्राओ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप बी में नबम एवं दशम के छात्र-छात्राओ में नवम के छात्रा प्रथम एवं दशम के छात्राओ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी का दिया एवं रंगोली देखनें लायक था। विद्यालय में उत्सव का माहौल बना हुआ था। सभी प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओ को आकर्षक पुरस्कार दिया गया। शेष प्रतिभागियो को शांतना पुरस्कार दिया गया। सभी छात्र-छात्राओ को दीपावली के उपहार स्वरूप पटाखा दिया गया एवं सभी को अल्पाहार भी कराया गया। विद्यालय प्राचार्य तापस बनर्जी ने दीपाली के महत्व पर प्रकाश डाले एवं आए हुए सभी अतिथिओ का बिशेष ध्यान रख रहे थे । उनहोनेबतायाकि इस कार्यक्रम को सफल एवं आकर्षक बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओ का सराहनीय योगदान रहा।