07/11/2026
कतरास : श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा समिति, पोस्ट ऑफिस रोड की ओर से शनिवार को प्रेस वार्ता आयोजित की गई। समिति के आयोजक ईश्वरी नारायण पांडेय एवं सौरभ सिंह ने बताया कि वर्ष 2003 में स्थापित समिति इस वर्ष अपना 24वां वार्षिक महोत्सव भव्य रूप से मनाएगी।इस बार महाकालेश्वर थीम पर प्राचीन खंडहरनुमा मंदिर और हवेली का आकर्षक पंडाल बनाया जा रहा है। हवेली के अंदर हीरे-जवाहरात और खजाने को नाग देवता की पहरेदारी में दर्शाया जाएगा। प्रवेश द्वार पर गुपचुप थीम भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। भव्य लाइटिंग से पूरा क्षेत्र जगमगाएगा।पंडाल एवं लाइटिंग का अनुमानित बजट 30 से 32 लाख रुपये है। पंडाल निर्माण अखिलेश चौहान, लाइटिंग टिंकू लाइट धनबाद एवं एसके लाइट तथा सजावट में सुरेश डेकोरेटर का सहयोग लिया जा रहा है। मौके पर समिति के चंदन, नंदन, विष्णु, राहुल रजक, उत्तम चौरसिया सहित कई सदस्य मौजूद थे।