07/11/2026
धनबाद : केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की बीसीसीएल इकाई, धनबाद में शनिवार को दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। समारोह में सीआईएसएफ के उप महानिरीक्षक श्री राजीव मिश्रा, वरिष्ठ कमांडेंट श्री अजय सिंह एवं सहायक कमांडेंट श्री तुषार सहित इकाई के कुल 140 बल सदस्यों ने भाग लिया।इस अवसर पर उप महानिरीक्षक राजीव मिश्रा ने सभी जवानों एवं बल सदस्यों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान मिठाइयां वितरित कर आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं खुशियों के साथ दीपावली का पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में जवानों के बीच उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।