08/11/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
लोयाबाद : डिप्टी मेयर अरुण चौहान व झामुमो के महानगर उपाध्यक्ष हरेंद्र चौहान की मां को दो सिपाहियों द्वारा गाली देने और गोली मारने का मामला तुल पकड़ने लगा है.रविवार को लोयाबाद में झामुमो के धनबाद महानगर अध्यक्ष मंटू चौहान, मिहिर दत्ता,राजु प्रमाणिक व आकाश रवानी ने संयुक्त रुप से प्रेसवार्ता कर कहा कि दो सिपाही अजीत कुमार सिंह और पंकज सिंह ने रंगदारी की मांग की, नहीं देने पर हरेंद्र चौहान के चालक के साथ मारपीट की घटना को अंज़ाम दिया.चालक को इस कदर से पीटा गया कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया वह अस्पताल में इलाजरत है.कहा कि सिपाहियों द्वारा घटना को अंज़ाम दिया गया उस समय मौके पर हरेंद्र चौहान मौजूद भी नहीं थे.चालक को होश आने पर कानून के शरण में जाया जाएगा.उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो में डिप्टी मेयर और हरेंद्र की मां को गाली देते और जान से मारने की धमकी देते हुए देखा जा सकता है.नेताओं ने एसएसपी धनबाद से इस घटना की निष्पक्ष जांच करा कर दोनों दोषी सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की.नेताओं ने कहा कि पार्टी नेता हरेंद्र चौहान की बढ़ती लोकप्रियता के कारण ही उसे राजनीति का शिकार बनाया गया है. उन्होंने कहा कि इस मामले को माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अवगत कराया जाएगा।जिला प्रशासन गोली मारने की धमकी देने वाले और मां को गाली देने वाले सिपाही को तत्काल निलंबन की कार्रवाई करे.सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी आंदोलन करने को बाध्य हो जाएगा।नेताओं ने सिपाही पर कई गंभीर आरोप लगाए है.