11/11/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर केंदुआडीह क्षेत्र के सभी प्रमुख छठ घाटों पर तैयारियां जोरों पर हैं.इसी क्रम में केंदुआ 5 नंबर स्थित ऐतिहासिक छठ तालाब पर भी महापर्व को लेकर युद्धस्तर पर कार्य चल रहा है.नगर निगम के सफाई कर्मी तालाब परिसर की व्यापक सफाई और स्वच्छ जल भरने के काम में जुटे हुए हैं.यह तालाब केंदुआडीह क्षेत्र का एक मुख्य और प्रमुख छठ घाट माना जाता है.यहां केंदुआ बाजार, ईबी सेक्शन, केंदुआडीह नया धौड़ा समेत आसपास के तमाम मोहल्लों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु अस्ताचलगामी और उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने पहुंचते हैं.छठ पूजा समिति के अध्यक्ष अवधेश पासवान ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कई वर्षों से 'ए-ऑन क्लब' के सदस्य पूरी निष्ठा और श्रद्धा भाव के साथ यहां छठ महापर्व का आयोजन करते आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी परंपरा के अनुसार तालाब परिसर में भगवान भास्कर की भव्य प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी.श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे तालाब और आसपास के मार्गों को आकर्षक विद्युत सज्जा (लाइटिंग) से सजाया जाएगा. इसके साथ ही महापर्व के अवसर पर स्थानीय लोगों व बच्चों के लिए मेले का भी आयोजन किया जाएगा, जिसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है.समिति के सभी सदस्य तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं.मौके पर अजित पासवान,दिलीप पासवान, फागु पासवान, राजेंद्र पासवान, राजा मोदी,अजय पासवान, बंटी पासवान, गुड्डु पासवान, बुधन पासवान पर मौजूद थे.