12/11/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर गुरुवार को धनबाद विधायक राज सिन्हा ने क्षेत्र के सैकड़ों छठव्रतियों के बीच साड़ी, गंगाजल और आम की लकड़ी का वितरण किया। गोधर,केंदुआ पांच नंबर,नीमतल्ला,कुस्तौर जोड़ा चिमनी और नया धौड़ा सहित आसपास के विभिन्न इलाकों में आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं शामिल हुईं।कार्यक्रम के दौरान विधायक ने बताया कि वे हर वर्ष दीपावली और छठ जैसे पर्व क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर मनाते हैं। इस वर्ष भी छठव्रतियों की सुविधा के लिए सुल्तानगंज से विशेष रूप से गंगाजल मंगवाकर कार्यकर्ताओं के सहयोग से उसकी पैकेजिंग कराई गई। इसके साथ ही पूजन के लिए साड़ी और आम की लकड़ी की व्यवस्था कर घर-घर और शिविरों के माध्यम से वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व पवित्रता और लोक संस्कृति का प्रतीक है, ऐसे में व्रतियों की सेवा करना सौभाग्य की बात है।वितरण कार्यक्रम में राजेश गुप्ता, रंजय सिंह,अभिमन्यु सिंह,तमाल राय,रणधीर कुमार,नवल सिंह, शीला गुप्ता,सुदामा चौहान, लक्ष्मी देवी,कुंती देवी,सचिन पासवान,अभिषेक राय,प्रेम शर्मा,दिनेश वर्मा,राजा चौरसिया,विक्की वर्मा,राजेश सिन्हा,भोला चौहान और चमिया देवी सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।