13/11/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : केंदुआडीह थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर 4 नंबर खटाल क़े समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में 27 वर्षीय महिला की मौ#त हो गई.घटना के बाद खटाल में शौक छा गया.मिली जानकारी के अनुसार बासुदेवपुर निवासी सूरज यादव की पत्नी काजल देवी (27) शुक्रवार दिन में करीब 11 बजे पुराना खटाल की और शौच के लिए गई थी. इसी दौरान पैर फिसल जाने से सिजुआ एरिया की बंद पड़ी आउटसोर्सिंग माइंस मै नीचे गिर गई गई. जिसके करण काजल कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई.घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे पास के सरकारी अस्पताल ले गए.जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृ#त घोषित कर दिया.वहीं घटना की जानकारी मिलते ही केंदुआडीह पुलिस मृतका के घर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई.मृति#का के पति सूरज यादव ने बताया कि काजल शौच के लिए गई थी, जहां पैर फिसलने से गिरकर घायल हो गई.अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृ#त घोषित कर दिया.मृतिका के माइके वालो को घटना की सुचना दे दी गई है.पुलिस श#व का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमसीएच धनबाद भेज दिया है.