14/11/2026
धनबाद : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर छठव्रती माताओं एवं बहनों के सम्मान तथा उनकी सुविधा को लेकर झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा द्वारा चलाया जा रहा सेवा एवं सम्मान अभियान आज तीसरे दिन भी पूरे उत्साह और समर्पण के साथ जारी रहा.इसी क्रम में आज दिनांक 14 नवंबर 2026 को विधायक राज सिन्हा ने धनबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों एवं बस्तियों में पहुंचकर बड़ी संख्या में छठव्रती माताओं एवं बहनों के बीच साड़ी, पवित्र गंगाजल एवं छठ पूजा में उपयोग होने वाली आम की लकड़ी का वितरण किया.इस दौरान उन्होंने छठव्रती माताओं-बहनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा छठी मैया से सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की.विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, पवित्रता, लोक संस्कृति और सामाजिक समरसता का प्रतीक है.छठव्रती माताएं एवं बहनें अत्यंत कठिन नियमों और निष्ठा के साथ भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया की आराधना करती हैं.उनके सम्मान और सेवा का अवसर मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है.कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री सिन्हा ने धनबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण भी किया तथा घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित लोगों से बातचीत कर आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का आग्रह किया, ताकि छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।इसी क्रम में धनबाद डीएस कॉलोनी मोड़ से पम्पू तालाब तक की गई आकर्षक विद्युत सज्जा का विधायक राज सिन्हा ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। आकर्षक रोशनी से सजे इस मार्ग और आसपास के क्षेत्र में छठ महापर्व को लेकर विशेष उत्साह एवं भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।छठव्रती माताओं-बहनों ने इस सेवा एवं सम्मान अभियान के लिए विधायक राज सिन्हा के प्रति आभार व्यक्त किया।