15/11/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर केंदुआ क्षेत्र में भक्तिमय माहौल व्याप्त है। इसी क्रम में श्री श्री छठ पूजा सेवा समिति, गणेश संघ केंदुआ मछली पट्टी की ओर से निर्मित भव्य पंडाल एवं आकर्षक विद्युत सज्जा का विधिवत उद्घाटन केंदुआडीह थाना प्रभारी शशि रंजन ने फीता काटकर किया।उद्घाटन समारोह के दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिन्हें समिति के पदाधिकारियों द्वारा अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। थाना प्रभारी ने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की।कार्यक्रम को सफल बनाने में वार्ड संख्या 12 के पार्षद प्रतिनिधि गोबिंद रावत, संजय वर्मा, सूरज वर्मा, गणेश दास, विकाश रवानी,ओमप्रकाश चौहान, अनु पासवान, नीरज वर्मा, दिलीप मंडल, दीपक स्वर्णकार, राजू जायसवाल, धर्मवीर भारती, प्रवीण ठाकुर, सौरव गुप्ता, विक्की सिंह,मुन्ना वर्मा, सुजल कर्मकार,आदित्य गुप्ता, गोलू गुप्ता,राहुल गुप्ता, आलोक ताम्रकार, निहाल रवानी, चंदन पोद्दार, अरब ताम्रकार, कृष ठाकुर,कार्तिक पांडे, अमन पासवान, निशांत पासवान,आकाश पासवान, सौरव पासवान, राजीव गोराई और प्रथम साव सहित समिति के अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।