15/11/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर श्री श्री छठ पूजा समिति, केंदुआडीह राजपूत बस्ती केआरबी क्लब द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सेवा में भव्य आयोजन किया गया। क्लब की ओर से पुराना थाना मोड़ से लेकर पुराना थाना तक आकर्षक विद्युत सज्जा की गई और व्रतियों के बीच फल व पूजन सामग्री का वितरण किया गया।आयोजन के दौरान केंदुआडीह थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने क्लब के सदस्यों के साथ मिलकर छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के बीच फल व प्रसाद का वितरण किया और समिति के इस सेवा कार्य की सराहना की।छठ घाट जाने वाले मार्ग में व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए केआरबी क्लब के युवाओं ने पूरी सड़क की विशेष साफ-सफाई और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की थी।स्थानीय समाजसेवी मोनू पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि केआरबी क्लब पिछले 28 वर्षों से लगातार छठ महापर्व पर निस्वार्थ भाव से यह सेवा कार्य करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों के सहयोग से यह परंपरा भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेगी।इस महापर्व के आयोजन को सफल बनाने में मोनू पाठक, प्रदीप सिंह, दीना सिंह, अजित सिंह, संतोष सिंह, मंजीत सिंह, बलराम सिंह, विशाल सिंह, संजीत सिंह, बिधान कुमार, सूरज सिंह, मुकेश पंडित, झुगा सिंह, डम्फर सिंह, कृष्णा सिंह, सनोज राउत, बल्लों मांझी, बासु कुमार, आयुष कुमार और मनोज सिंह सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।