24/11/2026
लोयाबाद:- कनकनी कोलियरी कार्यालय में सोमवार को विस्थापन और पुर्नवास के मुद्दे को लेकर युवा उप महापौर अरुन कुमार चौहान और कोलियरी अधिकारियों के बीच वार्ता हुई। वार्ता में
कोलियरी पीओ धीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि विस्थापितों को बेलगड़िया जाना होगा। वहां पर सारी सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएगी।पीओ के इस प्रस्ताव को डिप्टी मेयर सहित वहां पर मौजूद विस्थापित मानने से इंकार कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि उन लोगों को सोचने का मौका दिया जाए। डिप्टी मेयर ने सुझाव दिया कि विस्थापितों को 08 लाइन के किनारे जो जमीन है वह दे दिया जाए या फिर सिजुआ क्षेत्र के पास नवनिर्मित आवास आवंटित कर दिया जाए।कोलियरी प्रबंधन इन दोनों प्रस्ताव पर गौर करने करने की बात कही।वार्ता में कोलियरी प्रबंधन सड़क के किनारे कनकनी 4 नंबर से हनुमान बाजार तक लाइट की व्यवस्था करने,दुर्गा एवं काली मंदिर की मरम्मत कराने की मांग को मान लिया।वार्ता में प्रबंधन की ओर से पीओ धीरज कुमार सिन्हा,प्रबंधक रोहित कुमार तथा प्रेम कुमार,विस्थापितों की ओर से डिप्टी मेयर अरुन कुमार चौहान ,संजय पंडित, पप्पू अहमद ,शिबू मंडल ,दीपक सिंह ,रवि यादव ,मनोज बैद ,बादशाह अहमद ,राहुल यादव ,शमीम अंसारी बॉबी अहमद ,सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल थे।