25/11/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
पुटकी : बुधवार को डेफोडिल्स बचपन एवं डेफोडिल्स एकेडमी करकेंन्द के प्रांगण में बाल भोजन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के प्रथम प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद किया गया।इस अवसर पर कक्षा नर्सरी से लेकर दशम वर्ग तक के लगभग 1000 छात्र-छात्रा,अभिभावक एवं अतिथिओ ने विद्यालय में उपस्थित होकर सामूहिक भोजन का आनंद उठाया। सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने इस आयोजन की खूब सराहना की। इस अवसर पर बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चे पंडित जवाहरलाल नेहरू सहित विभिन्न महापुरुषों एवं अन्य आकर्षक पात्रों के वेश में सजकर आए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर विद्यालय छात्र-छात्रा द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। विद्यालय प्राचार्य तापस बनर्जी ने पंडित जवाहरलाल नेहरु की जीवन पर प्रकाश डाले एवं अनुशासन पर बल देते हुए बताए कि अनुशासन पर रहकर ही जीवन में उन्नति किया जा सकता है। इस अवसर पर उन्होने विद्यालय संस्थापक स्व०चंडीचरण बनर्जी (चंडीसर) भूतपूर्व गणित शिक्षक पुटकी उच्च विद्यालय ,पुटकी को भी याद किए एवं उनके तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में कक्षा नौवीं एवं दशम वर्ग के विद्यार्थियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, विद्यालय की शिक्षिकाओं मिताली मैम एवं सुमन मैम ने अपने मनमोहक संगीत एवं मधुर प्रस्तुतियों से उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।इस आयोजन को सफल एवं यादगार बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा।अंततः यह समारोह हर्षोल्लास, उत्साह, प्रेम एवं आपसी सहयोग के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।