26/11/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
धनबाद : इंडियन नेशनल माइन ऑफिशियल एंड सुपरवाइजरी स्टाफ एसोसिएशन इनमोसा बीसीसीएल यूनिट की ओर से उप महासचिव कुश कुमार सिंह एवं डिविजनल टीम ने भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार अग्रवाल को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सुपरवाइजरों से जुड़े 4 प्रमुख मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है।1. सुरक्षा समितियों में प्रतिनिधित्व: इनमोसा के प्रतिनिधियों को यूनिट/कोलियरी, क्षेत्रीय स्तर से लेकर कॉर्पोरेट स्तर तक सभी सुरक्षा समितियों में शामिल किया जाए, ताकि सुरक्षा योजना, क्रियान्वयन और निगरानी में सुपरवाइजरों की प्रभावी भागीदारी हो सके।2. कार्यालय आवास का आवंटन:
इनमोसा के प्रशासनिक कार्यों, बैठकों और प्रबंधन के साथ समन्वय के लिए कोयला नगर कॉलोनी में उपयुक्त खाली क्वार्टर / कार्यालय स्थान आवंटित किया जाए।3. केंद्रीकृत रिक्ति बजट और कैरियर विकास:
योग्य सुपरवाइजरों की समय पर पदोन्नति और उचित रिक्ति वितरण सुनिश्चित करने के लिए इनमोसा प्रतिनिधियों के परामर्श से केंद्रीकृत रिक्ति बजट तैयार किया जाए। जहाँ A1/A ग्रेड में योग्य उम्मीदवार उपलब्ध नहीं हैं, वहाँ नियमों के अनुसार B ग्रेड में उपयुक्त रिक्तियों पर विचार किया जाए, ताकि कैरियर ठहराव से बचा जा सके।
4. ओवरमैन और माइनिंग सरदार की बाह्य / आंतरिक भर्ती:
ओवरमैन और माइनिंग सरदार के रिक्त पदों पर बाह्य भर्ती शुरू की जाए, ताकि वैधानिक जनशक्ति की कमी दूर हो, सुरक्षा मजबूत हो,खदान पर्यवेक्षण में सुधार हो और उत्पादन क्षमता बढ़े।सीएम डी मनोज कुमार अग्रवाल ने सभी मुद्दों पर सकारात्मक विचार कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है ।आज की इस बैठक में अध्यक्ष वाई. के. सिंह, विजय कुमार यादव,शिव शंकर महतो,राकेश सिन्हा,एस. कुमार,अरूण कुमार दूबे,उमाकांत राय,अमित नारायण, अमित झा,अनवर मलिक,पी. चौहान ,पोखन साव एवं रवि भूषण प्रसाद मुख्य रूप से मौजूद थे।