26/11/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : कुसुंडा क्षेत्र संस्कृति महिला समिति ने गुरुवार को मटकुरिया ऑफिसर्स क्लब में जरूरतमंदों के बीच सहायक उपकरणों का वितरण किया.समिति की अध्यक्षा मीनल त्रिवेदी ने 12 वर्षीय तुलसी कुमारी को ट्राईसाइकिल और 35 वर्षीय रूबी कुमारी को वाकर प्रदान किया.जानकारी के अनुसार, तुलसी कुमारी एकड़ा झारखंड मोड़ निवासी दैनिक मजदूर रमेश हाड़ी की पुत्री हैं, जबकि रूबी कुमारी धनसार स्थित सीआईएसएफ कैंप के समीप रहने वाले दैनिक मजदूर राजेश भुइयां की बेटी हैं.दोनों ही दिव्यांगता के चलते रोजमर्रा की गतिविधियों में कठिनाई का सामना कर रही थीं.इस अवसर पर अध्यक्ष मीनल त्रिवेदी ने कहा कि सामाजिक सरोकार और दायित्व के तहत जरूरतमंदों को ट्राईसाइकिल व वाकर उपलब्ध कराना समिति का एक छोटा-सा प्रयास है, ताकि उन्हें आवागमन और दैनिक कार्यों में सुविधा मिल सके.उन्होंने कहा कि समिति भविष्य में भी इस तरह के जनकल्याणकारी और सामाजिक कार्य निरंतर जारी रखेगी.कार्यक्रम में समिति की पुष्पा सिंह, किरण सिंह, रेणु सिंह, नीता बाग, स्नेहा सिंह, सुनीता राम,अनीसा कुमारी और पूजा अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं.