22/12/2025
AKS डेस्क
धनबाद : भौरा बिरसा ब्रिज पर तैनात बल सदस्य ASI/EXE अशोक कुमार पाण्डेय एवं HC/GD जयदेव राय द्वारा कोयले से लदे एक ट्रक संख्या JH 10 2B H 4457 को जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान ट्रक चालक के पास कोयला परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज नहीं पाया गया।इसकी सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद कंट्रोल रूम द्वारा कंपनी कमांडर एवं आसूचना बल सदस्य को अवगत कराया गया। सूचना पर कंपनी कमांडर एवं आसूचना बल सदस्य मौके पर पहुंचे और ट्रक चालक से पूछताछ की। चालक ने बताया कि वह बलियापुर से कोयला लेकर बंगाल जा रहा था।घटना की जानकारी कंपनी कमांडर द्वारा सक्षम अधिकारी एवं बीसीसीएल प्रबंधन को दी गई। इसके पश्चात बीसीसीएल के कर्मचारी बिरसा पुल पर पहुंचे और ट्रक के दस्तावेजों का निरीक्षण किया, जिसमें दस्तावेजों को अवैध बताया गया।सक्षम अधिकारी के आदेशानुसार उक्त वाहन को सुदामढीह थाना ले जाकर थाने को सुपुर्द किया गया।बीसीसीएल प्रबंधन को ट्रक संख्या JH 10 2B H 4457 के दस्तावेजों का अवलोकन कर एफआईआर दर्ज कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।फिलहाल सुदामढीह थाने में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।