21/1/2026
धनबाद : बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनबाद में प्रखंड विकास पदाधिकारी के अध्यक्षता में प्रखंड टीवी फॉर्म का गठन किया गया.जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख आरती देवी ने की इस बैठक में उप प्रमुख मनीषा सिंह,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अनीता चौधरी ,CDPO, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, बी पी एम जे एल पी एस, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक अभिजीत कुमार यक्षमा चिकित्सा पर्यवेक्षक कौशलेंद्र कुमार सिंह,टीवी चैंपियन कुमार मधुरेन्द्र सिंह ,सी एच ओ पी रानी, पी आर आई अलका कुमारी, आयुष चिकित्सक अर्चना कुमारी, मृत्युंजय कुमार एवं अन्य उपस्थित है बैठक में कौशलेंद्र कुमार सिंह के द्वारा यक्ष्मा रोग के बारे में विस्तृत से जानकारी दी गई तथा दो पंचायत टीवी मुक्त होने की जानकारी दी गई अंत में प्रखंड प्रमुख आरती देवी के द्वारा बैठक समाप्त करने की घोषणा की गई।