21/01/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : बुधवार को धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ (भामसंघ) कुसुण्डा,पीबी एरिया एवं बस्ताकोला क्षेत्र द्वारा गोंन्दुडीह कोलयरी के बृंदावन इको पार्क मे कार्यकर्ता मिलन सह वनभोज का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से निदेशक(HR) बीसीसीएल की उपस्थिति हुई साथ ही साथ कुसुंडा, पुटकी बलिहारी क्षेत्र के महाप्रबंधक /एपीएम के साथ-साथ सभी प्रमुख अधिकारियों की उपस्थित हुई।इसके पूर्व सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल एवं डीपी मुरारी कृष्ण रामैया ने शक्ति मंदिर धनबाद में विधिवत मातारानी का पूजन किया एवं भक्तों का लिए एक बाटर कूलर प्रदान किया तत्पश्चात डीएवी कुसुण्डा क्षेत्र में मेंडिकल कैप का भी उद्घाटन किया.जिसमे हजारों ग्रामीणों ने अपना स्वास्थ का परिक्षण करवाया। तत्पश्चात वृन्दावन इको पार्क में DCKS(BMS) के द्वारा आयोजित वनभोज कार्यक्रम में डीपी (HR) मुरारी कृष्ण रामैया अपनी पूरी टीम के साथ सम्मलित हुये।वनभो का उद्घाटन भगवान विश्वकर्मा, माँ भारती एवं ठेंगडी जी के चित्र पर माल्र्यापण व द्वीप प्रज्वलित कर किया। श्रमिक गीत एवं मंत्रोचारण के साथ कार्यक्रम आरंभ हुई।डीपी श्री रामैया ने कंपनी की बर्तमान स्थिति और IPO विषय पर प्रकाश डालते हुये कंपनी के वर्तमान चुनौतियों को बताया। उन्होंने भारतीय मजदूर संघ के द्वारा मज़दूर हित एवम उद्योग हित में किए जा रहे कार्यो की भूरी-भूरी प्रशंसा की।इस अवसर पर अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के मंत्री एवं बीसीसीएल के कल्याण बोर्ड के सदस्य कृष्णा कुमार सिंह ने कहा की IPO प्रकरण का बाद कंपनी में कार्यरत सभी केंद्रीय श्रमिक संघ के पदाधिकारियों से कंपनी के विकाश पर चर्चा करने की बात कही। साथ ही साथ नगर निगम के अचार संघीता लागू होने से पहले कंपनी में मूलभूत समस्याओं जैसे 13 दिन का वेतन, क्लर्को की बहाली का नोटिफिकेशन करने, नियोजन से सम्बंधित लंबित समस्या को शीघ्र निष्पादन करने एवं बित्त वर्ष में निर्धारित उत्पादन लक्ष्य को पूरा करने के लिए सुरक्षा के साथ कमर कसने की बात कही।जिला मंत्री धर्मजीत चौधरी ने कहा कि धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ हमेशा मजदूरों के हित में कोलियरी स्तर से लेकर मुख्यालय स्तर तक कार्य करती है, जो सर्वत्र ज्ञात है। यह संगठन शुद्ध रूप से मजदूरों का, मजदूरों से और मजदूरों द्वारा ही संचालित होता है।आगे श्री सिंह ने संगठन के मजबुती पर बल देते हुये कहा कि हमें संगठन के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को भी मजवुत करने पर जोर देना होगा। इसलिए हमारी संघ उद्योग हित एवं मजदूर हित का बात करतें है। इनका मानना है कि राष्ट्र रहेगा तभी उद्योग रहेगा, उद्योग रहेगा तभी मजदूर और मजदूर जब खुसहाल रहेगें तभी उद्योग फले-फुलेगा और उद्योग फले-फुलेगा तभी राष्ट्र वैभव के शिखर पर पहुँचेगा। भारतीय मजदूर संघ ने अपने स्थापना काल से ही शोषित, पिड़ित, बंचित जानों को खुशहाल रखने का संकल्प लिया है, जिसका पालन आज भी कर रहें है।मौके पर बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से निदेशक सचिवालय से सुभजित मंडल, योगता सकलानी, अभिशेक राय, ओ पी. सिंह, निखिल बी त्रिवेदी महाप्रबंधक कुसुण्डा क्षेत्र, गणेश साहा महाप्रबंधक पीवी क्षेत्र,परियोजना पदाधिकारी गोंन्दुडीह कोलियरी दिलीप कुमार, न्यू गोधर कुसुंडा कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह.वही संघ की ओर से मुरारी ताँती अध्यक्ष सह सलाहकार समिति सदस्य बीसीसीएल,अयोध्या मिश्रा, शुशील कुमार सिंह, भौमिक महतो,मंतोष तिवारी,प्रसान्त नियोगी,कन्हैया सिंह,सत्यनारायण यादव,तारकेश्वर सिंह,महावीर चौहान,सतेन्द्र कुमार दांगी,पप्पु घोवी,बीसी मंडल,प्रभु चौहान,कालीपदो महतो,संजीव सिंह,अमरेश चौधरी,विद्या नाथ झा,उत्तम कुमार पांडेय,सुनील कुमार,देवनाथ चौहान,अनिल कुमार,संत कुमार चौहान,लोकेश कुमार सिंह,परमानंद यादव,राजेश कुमार,गजेंद्र कुमार,नवीन कुमार आदि अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.