22/01/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : ऑल इंडिया डिप्लोमा इंजीनियर्स एंड ऑफिसियल्स एसोसिएशन AIDEOA के भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के महामंत्री कुश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को कुसुंडा क्षेत्र के महाप्रबंधक निखिल बी त्रिवेदी से शिष्टाचार भेंट की. इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल द्वारा महाप्रबंधक को पुष्पगुच्छ भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएँ दी गईं.भेंट के दौरान AIDEOA की नवगठित क्षेत्रीय समिति के सदस्यों का महाप्रबंधक से औपचारिक परिचय कराया गया.तत्पश्चात हुई साक्षात्कार एवं चर्चा के क्रम में कुश कुमार सिंह ने कुसुंडा क्षेत्र की कोलियरियों में सुरक्षा, उत्पादन एवं डिस्पैच लक्ष्यों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की.इस वार्ता के दौरान कुसुंडा क्षेत्र के एरिया एचआर मैनेजर योगिता सतलानी भी उपस्थित थे.महाप्रबंधक निखिल बी त्रिवेदी ने इस अवसर पर अवगत कराया कि वर्तमान में कुसुंडा क्षेत्र निर्धारित उत्पादन लक्ष्य से कुछ पीछे चल रहा है.इस पर AIDEOA प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें आश्वस्त किया कि सुरक्षित उत्पादन,गुणवत्ता युक्त कोयला, बेहतर डिस्पैच तथा उत्पादन लक्ष्य की प्राप्ति हेतु AIDEOA एसोसिएशन हर संभव प्रयास करेगी और कंपनी के हित में प्रत्येक परिस्थिति में सदैव खड़ी रहेगी.कार्यक्रम का संचालन बालेश्वर पंडित ने किया.कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ तथा नववर्ष के अवसर पर संगठन एवं प्रबंधन के बीच आपसी सहयोग एवं समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया.इस परिचय एवं शिष्टाचार भेंट कार्यक्रम में वाई. के. सिंह, विजय यादव,संजय सिंह, अरुण दुबे,जितेंद्र कुमार सिंह,चंदन कुमार,प्रभात कुमार,रवि ओंकार, नरेंद्र कुमार,शंभु पासवान,बिजेन्दर मंडल,राजेश कुमार,संतोष कुमार सिंह,इफ्तार आलम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे.