23/01/2026
रिपोर्ट: वरुण वैध
केंदुआ : बीते 15जून को ड्यूटी से वापस घर लौट रहे बीसीसीएल कर्मी चेतलाल नोनिया की हाइवा से कुचलकर घायल होने के बाद हुए मौत को गम्भीर दुर्घटना मानते हुए बीमा कम्पनी की ओर से मृतक की विधवा को एक करोड़ रुपए की बीमा राशि का चेक कुसुंडा क्षेत्रीय प्रबंधन के द्वारा शुक्रवार को दिया गया.महाप्रबंधक एके सिंह, एजीएम बीके झा, कुसुंडा एरिया एचआर हेड योगिता सकलानी ने संयुक्त रूप से मृत बीसीसीएलकर्मी की विधवा मनीता देवी को एसबीआई लाइफ की ओर से उपलब्ध कराया गया चेक दिया.मृत बीसीसीएलकर्मी की विधवा मनीता फिलहाल कुसुंडा क्षेत्रीय कार्यालय में प्रोविजनल नियोजन के तहत सामान्य सहायक के पद पर कार्यरत है.उनके पति स्व चेतलाल नोनिया भूली बीटीए में इलेक्ट्रिशियन के पद पर कार्यरत थे. जो डियूटी से घर लौट रहे थे.इसी क्रम में हाइवा ने कुचल दिया था.जिनका इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी थी.कम्पनी ने मृतक के आश्रित पत्नी को तत्काल नियोजन दे दिया था. वही श्रमिक संगठन की पहल के बाद मै दुर्घटना को गम्भीर मानते हुए फेंटल एक्सिडेंट के तहत एक करोड़ की राशि का भुगतान किया गया.कम्पनी ने छह बीमा कंपनियों से कर्मियों के लिए एग्रीमेंट किया है.मौके पर एचआर प्रबंधक अतुल शर्मा सहित एसबीआई के कर्मी सहित अन्य उपस्थित थे.