24/01/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केन्दुआ : केन्दुआडीह थाना में तोपचांची थाना से दिनांक 17/9/25 को पदस्थापित सब इंस्पेक्टर 56 वर्षीय बिनोद कुमार का निधन शनिवार की शाम 5 बजे अस्पताल ले जाने के क्रम में बिहारशरीफ में हो गया.जानकारी के अनुसार दिनांक 26/12/25 को केन्दुआडीह थाना में अचानक उनका तबीयत बिगड़ने पर आननफनन में धनबाद पाटलिपुत्र हास्पिटल में भर्ती करवाया गया था.जहाँ जोंडीस बिमारी का पता चला था.13/1/26 को छुट्टी लेकर बेहतर ईलाज के लिए वे अपने पैतृक गाँव मुस्तफापुर, गंगोत्री, थाना चण्डी, जिला नालंदा गये थे.शनिवार को ईलाज करवाने जाने के क्रम में रास्ते में बिहारशरीफ के पास उनका मृत्यु हो गया.मृत्यु की सूचना पर पूरा केन्दुआडीह थाना परिवार शोक में डुब गया.केन्दुआडीह थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार पाण्डेय ने शोक प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना किये और ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने का हिम्मत प्रदान करने का कामना किये.उन्होंने कहा कि स्व बिनोद कुमार व्यवहार कुशल, मृदु भाषी, अपने कार्य के प्रति कर्तव्यनिष्ठ, न्याय प्रिय अधिकारी थे.उनके असमय हमलोगों के बीच से चले जाना काफी दुखद क्षण है.थाना प्रभारी ने कहा कि रविवार को केन्दुआडीह थाना परिसर में शोक सभा कर दिवंगत आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना की जाऐगी.उन्होंने सभी से शोक सभा में शामिल होने का अपिल किये.