25/01/2026
धनबाद : उम्र के आखिरी पड़ाव में बेटा-बेटी एवं परिजनों के द्वारा बेघर किए गए बुजुर्गों का हाल जानने एवं उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बालकृष्ण तिवारी, जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी,प्रफुल्ल कुमार,अवर न्यायाधीश मयंक तुषार टोपनो,अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अभिजीत पांडे,रजिस्ट्रार सिविल कोर्ट आई जेड खान,लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम की टीम के साथ सहयोगी नगर सेक्टर तीन स्थित लालमणि वृद्धा सेवाआश्रम पहुंचे।जहां वृद्ध जनों के बीच न्यायाधीश ने भोजन का वितरण किया।इस मौके पर न्यायाधीश श्री तिवारी ने कहा कि वृद्धजनों की जरूरतों को पूरा करने और वृद्धजनों की भावात्मक जरूरतों के प्रति संवेदनशील सामाजिक वातावरण बनाए जाने की आवश्यकता है।इस मौके पर एलएडीसीएस के चीफ कुमार विमलेन्दु,डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट,डालसा सहायक सौरभ सरकार अरुण कुमार पैरालीगल वॉलंटियर चंदन कुमार,संध्या देवी,डालसा वृद्धाश्रम के अध्यक्ष नौशाद गद्दी,कोषाध्यक्ष ओमकार मिश्रा,कार्यकारिणी अध्यक्ष बी सुधीर, सचिव डॉ डी सरन,सहसचिव सुरेंद्र कुमार यादव, मीडिया प्रभारी विजय सिन्हा, सराय ढेला थाना की पुलिस व दर्जनों लोग उपस्थित थे।