27/01/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
धनबाद जिले के बाघमारा प्रखण्ड अन्तर्गत लोयाबाद थाना क्षेत्र के हटिया मोड स्थित मंगलवार की अहले सुबह करीब 5:30 बजे बारह चक्का वाला LP ट्रक जिसका संख्या UP 21BN 3738 अनियंत्रित होकर पलटी मार दिया.गनीमत रही कि चालक और उप चालक सुरक्षित बच गए. उन्हें आंशिक चोट लगी है.ट्रक उतर प्रदेश के मुरादाबाद से धनबाद जा रही थी.ट्रक मे कुरियर का समान लोड था.एक्सीडेंट की आवाज सुनकर आस पास के लोग दोडे ओर
पलटी हुई गाडी से चालक और उपचालक को सुरक्षित निकाला.घटना की सूचना पाकर लोयाबाद पुलिस घटनास्थल पहुंच कर जांच पडताल मे जुट गई है.