27/01/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : पूरे देश समेत कोयलांचल में भी 77 वे गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया.वही धनबाद के सभी सरकारी संस्थान गेर सरकारी संस्थान,स्कूलों एवं थाना परिसरों में झंडा तोलन किया गया.वही कुसुंडा एरिया 6 के महाप्रबंधक कार्यालय में महाप्रबंधक निखिल बी त्रिवेदी ने झंडा तोलन कर तिरंगे झंडे को सलामी दी.मौके पर सभी एरिया के अधिकारी एवं कुसुंडा एरिया 6 के सीआईएसफ के जवान एवं कुसुंडा डीएवी स्कूल के बच्चे उपस्थित थे. उन्होंने देशभक्ति के गाने भी गए.वही महाप्रबंधक ने सीआईएसफ के जवान एवं कुसुंडा डीएवी स्कूल के पुरस्कृत किया.यहाँ के बाद आपको देखाते है केन्दुआदिह थाना परिसर में थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर प्रमोद पाण्डेय ने झंडा तोलन कर तिरंगे झंडे को दी सलामी.मौके पर सभी केन्दुआडीह के पुलिस अधिकारी,जवान एवं क्षेत्र के गण्यमान्य लोग उपस्थित थे.वही गोन्दुडीह ओपी प्रभारी राजन झा ने अपने ओपी परिसर में झंडा तोलन कर तिरंगे झंडे को दी सलामी दी.मौके पर ओपी क्षेत्र के दर्जनो गणमान्य लोग उपस्थित होकर तिरंगे झंडे को दी सलामी दी.वही कुसुंडा जीआरपी थाना के प्रभारी राधा कुमारी ने 77 में गणतंत्र दिवस पर थाना परिसर में झंडा तोलन कर तिरंगे झंडे को दी सलामी दी.मौके पर जीआरपी थाना के जवान एवं आसपास के लोग उपस्थित थे.