29/01/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध.
धनबाद : गुरुवार को छात्रनेता अरुण दास ने वार्ड संख्या - 13 से अपनी भाभी रंजु देवी के लिए नामांकन पर्चा खरीदा.अरुण दास पिछले 10 वर्षों से छात्र राजनीति के माध्यम से छात्रो के साथ कदम से कदम मिलाकर उनकी आवाज़ को बुलंद करते आ रहे हैं.विगत वर्षों से वार्ड नंबर 13 के मुद्दों पर उन्होंने अपना आवाज़ बुलंद रखा.वार्ड नंबर 13 में उन्होंने बहुत सारे सामाजिक कार्यों को बिना किसी पद के किया है.जैसे कि कोरोना काल के समय सब के डोर टू डोर जाकर राशन कार्ड बनवाना,बैंक अकाउंट खुलवाना,क्षेत्र की छोटी से छोटी मुद्दों पर,विशेष ध्यान रखते हैं.अरुण दास ने बताया कि इस बार वार्ड नंबर 13 में परिवर्तन होगा और सिर्फ रंजू देवी ही नहीं बल्कि वार्ड के छात्र,नौजवान, महिला, पुरुष, वृद्ध सबकी चट्टानी एकता जीतेगी और वार्ड में विकास की गंगा बहेगी.