01/02/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
धनबाद : झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट/जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण को लेकर बाल विवाह मुक्ति रथ निकालने का निर्णय लिया गया है.उक्त मुक्ति रथ धनबाद जिला के प्रखंड मुख्यालय के साथ साथ विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण करेगी.जिसकी आगाज़ 02 फरवरी 2026, समय 10 बजे सुबह से ,धनबाद लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के सांसद माननीय ढुल्लू महतो जी के आवासीय कार्यालय चिटाही से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा.तत्पश्चात झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट द्वारा बाल विवाह रोकथाम को लेकर संचालित अभियान के तहत चयनित 50 गांवों का भी भ्रमण करेगी.इस दरम्यान नुक्कड़ नाटक, गीत- संगीत, वक्तव्य के माध्यम से जन जागरण किया जाएगा.जिसकी तैयारी आज ट्रस्ट कार्यालय कंचनपुर ममता कुंज में बैठक कर किया गया.तैयारी बैठक में झारखंड ग्रामीण विकास ट्रस्ट के संस्थापक शंकर रवानी, सचिव हलिमा एजाज, कोषाध्यक्ष बिनोद महतो, ममता रवानी सीता कुमारी, नईमुद्दीन अंसारी, मुमताज अंसारी, तिलक धारी रवानी, माला देवी, गुलनाज बानो, चंदा कुमारी, पुजा कुमारी, दीपा कुमारी, पुजा कुमारी आदि उपस्थित थे.