01/02/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : धनबाद नगर निगम वार्ड 12 की पार्षद प्रत्याशी सुनीता देवी ने वार्ड वासियों के नाम एक भावनात्मक और जनसमर्पित संदेश देते हुए कहा कि “जन-जन के समर्थन से ही केंदुआ का बेहतर भविष्य संभव है. उन्होंने कहा कि उन्हें केवल एक बार जनता का सहयोग और साथ चाहिए, ताकि केंदुआ को स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित दिशा में आगे बढ़ाया जा सके.