06/02/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
पुटकी : पुटकी कोलियरी में कार्यरत मृतक आदिवासी श्रमिक अर्जुन कोड़ा के आश्रित को नियोजन देने की मांग को लेकर बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ चल रहा आंदोलन आखिरकार रंग लाया.झारखण्ड कोलियरी मजदूर यूनियन के नेतृत्व में चले संयुक्त मोर्चा के सतत संघर्ष के बाद त्रिपक्षीय वार्ता में आश्रित को प्रोविजनल नियोजन देने पर सहमति बनी.इसके बाद 10वें दिन मृतक का शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन का सौपा गया.शुक्रवार को आंदोलन के 10वें दिन भी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले श्रमिक संगठनों ने पीबी एरिया के मुख्य गेट के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया.आंदोलन के कारण पीबी एरिया कार्यालय में लगातार 10वें दिन भी ताला लटका रहा.कार्यालय परिसर में केवल सीआईएसएफ जवान तैनात दिखे, जबकि किसी भी अधिकारी की उपस्थिति नहीं रही.प्रबंधन द्वारा आचार संहिता का हवाला देते हुए दो माह के भीतर कागजात जमा कराने के बाद नियोजन देने के प्रस्ताव को परिजनों और यूनियनों ने सिरे से खारिज कर दिया.संयुक्त मोर्चा तत्काल आश्रित नियोजन की मांग पर अडिग रहा.उल्लेखनीय है कि 28 जनवरी को प्रथम पाली के दौरान पुटकी कोलियरी में कार्यरत बीसीसीएल कर्मी अर्जुन कोड़ा का शव पाया गया था.इसके बाद 29 जनवरी से ही परिजन शव को पीबी एरिया के मुख्य द्वार के समीप रखकर धरना पर बैठ गए थे. इस आंदोलन में पुटकी कोलियरी के सभी श्रमिक संगठनों का संयुक्त मोर्चा मजबूती से साथ खड़ा रहा.झारखण्ड कोलियरी मजदूर यूनियन के नेतृत्व में लगातार दबाव बनाए जाने तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद जिला प्रशासन और बीसीसीएल के सीएमडी व डीपी हरकत में आए.इसके बाद धनबाद स्थित हिंदी भवन में आयोजित त्रिपक्षीय वार्ता में निर्णायक सहमति बनी.वार्ता में यह निर्णय लिया गया कि पीड़ित के आश्रित दीपक कोड़ा द्वारा 06 मार्च 2026 तक आवश्यक कागजात जमा किए जाने के बाद उन्हें प्रोविजनल नौकरी प्रदान की जाएगी.इस पूरे संघर्ष में झारखण्ड कोलियरी मजदूर यूनियन के जोनल अध्यक्ष उमाशंकर चौहान,सूरज महतो,रामू मंडल और अजय रवानी,रतिलाल टुडू के नेतृत्व में पीबी एरिया के संयुक्त मोर्चा की निर्णायक भूमिका रही.यूनियन के प्रयासों से न्याय का मार्ग प्रशस्त हुआ और इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया.यह पूरा प्रकरण झारखण्ड कोलियरी मजदूर यूनियन की संघर्षशीलता और एक आदिवासी परिवार को न्याय दिलाने की जीत के रूप में देखा जा रहा है.