09/02/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 वार्ड 13 कि पार्षद प्रत्याशी सुनीता देवी ने गोधर 15 नंबर,3 नंबर काली बस्ती 9 नंबर में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत जाकर लोगों से मिली और उनकी समस्याओं को सुना.उन्होंने कहा कि वार्ड में विकास का काम नहीं हुआ है लोग सड़क,पानी,बिजली, स्ट्रीट लाइट,नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है.जनता का भारी समर्थन मिला रहा है.लोगों का स्नेह, विश्वास और उत्साह यह साफ़ दर्शाता है कि जनता उम्मीद भरी नज़रों से मेरी ओर देख रही है.जनता का यह भरोसा ही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा है.इस बार 13 नंबर वार्ड में बदलाव दिख रहा है.अपने चुनाव चिन्ह साइकिल हवा पम्प छाप पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजय बनाने की अपील की.