09/02/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : सोमवार को डीएवी पब्लिक स्कूल कुसुंडा धनबाद में विद्यालय के प्राचार्य ए. के. दूबे के कुशल मार्गदर्शन में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना हेतु आशीर्वचन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन के साथ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। हवन के पश्चात विद्यालय के प्राचार्य ए. के. दूबे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए आत्मविश्वास, अनुशासन और निरंतर परिश्रम अत्यंत आवश्यक है.उन्होंने विद्यार्थियों को परीक्षा के समय सकारात्मक सोच बनाए रखने तथा तनावमुक्त रहकर लक्ष्य पर केंद्रित रहने की प्रेरणा दी.इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को आशीर्वचन दिया.शिक्षकों ने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय के विद्यार्थी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं अपने अभिभावकों का नाम गौरवान्वित करेंगे.कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की.इस अवसर पर विद्यालय के वरीय शिक्षक नवीन कुमार,एके तिवारी,एमके सिंह,संजय कुमार,डॉ.आरबी राय,बी.खलखो,आरके सिंह,पंकज कुमार,प्रशांत घोषाल की गरिमामयी उपस्थिति रही.