12/02/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
धनबाद नगर निगम के मेयर प्रत्याशी दिलीप पासवान ने गुरुवार को गोधर केंदुआ अलकुशा पुटकी सहित कई क्षेत्र का दौरा कर लोगों से आशीर्वाद मांगा.वही उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है.पानी, बिजली, नाली प्रदूषण सहित कई गंभीर मामले संज्ञान में आए हैं. देवतुल्य जनता का आशीर्वाद मिला तो उसको दूर करने का काम करुँगा और पहले दिन से धनबाद जिले मे विकाश देखने क़ो मिलेगा. धनबाद जिले मे विकास कार्य नहीं होने से लोग अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं.जनता से अपील है कि आप लोग बहकावे में और प्रलोभन में ना आए. 23 फ़रवरी को ईंट छाप क्रम संख्या 8 पर मोहर लगाकर मुझे भारी से भारी मतों से विजय बनाने का काम करे.