02/03/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
पुटकी : करकेंद बाजार स्थित डैफोडिल्स एकेडमी एवं डैफोडिल्स बचपन में होली-मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया.प्राचार्य तपस बनर्जी ने विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय श्री चण्डी चरण बनर्जी (चण्डी सर) को माल्यार्पण तथा गुलाल अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ बहुत बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अभिभावकों को गुलाल लगाकर स्वागत किया.विद्यालय परिसर में होली-गीत के धुन पर सभी बच्चों ने नृत्य कर खूब मस्ती किए.प्राचार्य तपस बनर्जी ने अपने संबोधन में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं बल्कि आपसी प्रेम और सद्भावना का प्रतीक है.उन्होंने सबको सुरक्षित एवं पर्यावरण के अनुकूल होली मनाने की प्रेरणा दी.विद्यालय प्रबंधन की ओर से स्वादिष्ट नाश्ता तथा होली-गिफ्ट की व्यवस्था थी.सभी छात्र-छात्रा ,शिक्षक -शिक्षिका एवं अभिभावको ने विद्यालय प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ एक दुसरे के साथ होली खेल रहे थे.विद्यालय प्रांगण में उत्साव का माहौल बन गया था.कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा गैर-शिक्षण कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा.