02/03/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
पुटकी : करकेंन्द संघ भवन में धनबाद जिला थोक वस्त्र विक्रेता संघ के द्वारा सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में धनबाद विधायक राज सिन्हा, चंद्रशेखर अग्रवाल,वार्ड नंबर 9 की नवनिर्वाचित पार्षद सुनैना पासवान शामिल हुई. कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दी.इस दौरान संघ के सदस्यों ने वार्ड नंबर 9 की नवनिर्वाचित पार्षद सुनैना पासवान को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. विधायक राज सिंह ने कहा कि हर वर्ष की तरह आज भी में धनबाद जिला थोक वस्त्र विक्रेता संघ के होली मिलन समारोह में आया हूं. यह होली का त्योहार सबके जीवन में नई खुशियां लाए नई उमंग लाए सब कोई मिलकर के धनबाद के विकास की चिंता करें और आपस मे भाईचारा बना के रखें और सबकी जिंदगी में नई खुशियां आए के साथ होली पर्व की शुभकामनायें दिए.