02/03/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : सोमवार को गोंन्दुडीह एमपीएल ऑफिस के समीप रंगों और उमंगों का पर्व होली के शुभ अवसर पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन ब्रह्मदेव यादव और टुनटुन यादव के द्वारा किया गया.इस अवसर पर गोंन्दुडीह कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी दिलीप कुमार, मैनेजर अवध बिहारी सिंह, इंजीनियर मुकेश कुमार उपस्थित थे.समारोह में आपसी प्रेम, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता का मनमोहक और उत्सवपूर्ण वातावरण देखने को मिला. उपस्थित लोगो ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी. और भाईचारा के साथ होली पर मनाने का संदेश दिया.मौके पर ब्रम्हदेव यादव,टुनटुन यादव,राजु यादव,जोगेन्द्र यादव,ब्रजेश सिंह,विजय यादव,शिव कुमार यादव,मोहन राम, भोलू यादव,महेन्द्र खानी,कुंअर रजक,शुशिल सिंह,सतरंजय सिंह,जितेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे.