06/03/2026
धनबाद : जमीनी कहानियों और लोगों की भागीदारी से बनी फिल्म नुक्कड़ नाटक अब धनबाद के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। निर्देशक तनमय शेखर की इस फिल्म का शहर से एक खास रिश्ता है, क्योंकि इस फिल्म की शूटिंग धनबाद में ही की गई है और इसमें स्थानीय कलाकारों और तकनीकी टीम के सदस्यों ने भी अहम भूमिका निभाई है।फिल्म में मुख्य भूमिका मौलश्री और शिवांग ने निभाई है, जबकि बाल कलाकार के रूप में निर्मला हजारा (धनबाद – बगुला बस्ती) नज़र आती हैं। इसके अलावा धनबाद के बिपिन कुमार, काका जी भी फिल्म का हिस्सा हैं। अन्य कलाकारों में विनय कुमार और मोनिता सिन्हा (रांची) शामिल हैं।फिल्म के निर्माण में भी धनबाद के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। फिल्म के *एसोसिएट डायरेक्टर अनीकेत मिश्रा* धनबाद से हैं। *लाइन प्रोड्यूसर राम प्रवेश कुमार* ने भी स्थानीय स्तर पर फिल्म के निर्माण में अहम जिम्मेदारी निभाई। फ़िल्म के जूनियर आर्टिस्ट *दीपक चौहान* और iit ism के कई छात्र भी धनबाद से ही हैं।फिल्म की शूटिंग धनबाद के कई वास्तविक स्थानों पर की गई है, जिनमें IIT ISM Dhanbad बिग बाज़ार रोड और बगुला बस्ती प्रमुख हैं। इन स्थानों ने फिल्म की कहानी को वास्तविकता और स्थानीय रंग देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।फिल्म की टीम ने रिलीज़ से पहले IIT ISM Dhanbad कैंपस में छात्रों के साथ संवाद भी किया था, जहाँ फिल्म के निर्माण की प्रक्रिया और उसके सामाजिक सरोकारों पर चर्चा की गई।साथ ही बगुला बस्ती में लोगों को फ़िल्म भी दिखायी थी।अब नुक्कड़ नाटक धनबाद के Grand Prabhatam Mall धैया स्थित सिनेमाघर में प्रदर्शित हो रही है।फिल्म की टीम ने धनबाद की जनता से अपील की है कि वे सिनेमाघरों में जाकर इस फिल्म को देखें और स्थानीय कलाकारों तथा इस जमीनी कहानी को अपना प्यार और समर्थन दें।