11/03/2026
धनबाद के भूली ओपी क्षेत्र के नावाडीह स्थित 8 लेन रोड किनारे 96 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद सामने आया है। गणेश कुमार रवानी ने सांसद ढुल्लू महतो पर उनकी पुश्तैनी जमीन जबरन हड़पने का आरोप लगाया है।गणेश कुमार रवानी अपने परिवार के साथ जमीन पर पहुंचे और सांसद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद उनकी जमीन हर हाल में लेना चाहते हैं और इसके लिए एक करोड़ रुपये की पेशकश भी की गई, लेकिन वे किसी भी कीमत पर अपनी जमीन नहीं देना चाहते।रवानी ने यह भी कहा कि सांसद के कुछ लोग जमीन पर आकर जबरन बाउंड्री कराने की कोशिश कर रहे थे, जिसका परिवार ने विरोध किया। पीड़ित परिवार ने पूरे मामले में जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।