15/03/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : रविवार को अंबेडकर क्लब छोटा खरिकाबाद के तत्वावधान मान्यवर काशीराम जी का 92 वीं जयंती समारोह मनाई गई.कार्यक्रम की अध्यक्षता मंटु दास ने किया तथा संचालन बबलू दास ने किया. कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वक्ताओ ने कहा की सामाजिक परिवर्तन के महानायक, बहुजन समाज को संगठित कर जागरूकता की नई क्रांति लाने वाले महान विचारक मान्यवर कांशीराम जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते है.मान्यवर साहब ने अपना पूरा जीवन समाज के शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों को उनका हक और सम्मान दिलाने के लिए समर्पित कर दिया उन्होंने हमें यह सिखाया कि अधिकार मांगने से नहीं, बल्कि संगठित होकर संघर्ष करने से मिलते हैं.आज उनकी जयंती के अवसर पर हम संकल्प लेते हैं कि सामाजिक न्याय,समानता और संविधान की रक्षा के लिए उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज को जागरूक और मजबूत बनाएंगे.मान्यवर कांशीराम जी का संघर्ष, विचार और मिशन हमेशा हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा.कार्यक्रम मे मुख्य रूप से राजु दास,सुजीत दास, संजीत दास,राजेंद्र दास,शुभम लाल दास,दया राम,बहादुर दास,अजीत दास,अजय दास,भिखन दास,राजा दास,श्याम दास,राज कुमार,अमर बाउरी,बलराम,सुरज,बिरु निर्मल आदी उपस्थित हुए.