15/03/2026
AKS डेस्क
धनबाद : आजाद नगर वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से सिल्वर डव स्कूल के प्रांगण में जरूरतमंद लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया.इस दौरान जरूरतमंद परिवारों को राशन, महिलाओं को सलवार सूट और बुजुर्गों को लुंगी तथा गंजी प्रदान की गई.कार्यक्रम में वार्ड संख्या 19 के पार्षद प्रतिनिधि शमीम अख्तर और वार्ड संख्या 14 के पार्षद निसार आलम विशेष रूप से मौजूद रहे.इस मौके पर आजाद नगर वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष शाहिद कमर और सचिव शाहिदा कमर ने दोनों अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया.साथ ही ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंदों की मदद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक वार्ड पार्षद को 5100 रुपये का चेक भी प्रदान किया गया, ताकि अपने-अपने वार्ड में जरूरतमंद लोगों की सहायता की जा सके.वही इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शमशेर आलम, ज़हीर अंसारी, इरफ़ान खान चौधरी,आसिफ रज़ा, राजीव भाई, मुन्ना खाना, शाहबाज अंसारी सहित कई लोग उपस्थित थे.