17/03/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन के बैनर तले असंगठित सचिव राजकुमार रजवार व टाइगर फोर्स के वरीय नेता गुड्डू चौहान के नेतृत्व में मंगलवार को समर्थकों ने कुसुंडा एरिया के मुख्य द्वार के समक्ष एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया.इस दौरान दोनों नेताओं ने कहा कि कुसुंडा क्षेत्र के आर ए माइनिंग ई पैच (बीएलए) के संचालन से प्रभावित ग्रामीण बेरोजगारों को कंपनी नियोजन नहीं दे रही है.कंपनी को नियोजन संबंधित मांग पत्र पूर्व में दिया गया है.लेकिन कंपनी ने उसपर पहल नहीं किया.बाध्य होकर अपने हक के लिए एकदिवसीय धरना पर बैठना पड़ा है.धरना के बाद भी कंपनी ने अगर नियोजन के मुद्दे पर पहल नहीं की तो बाध्य होकर कंपनी का अनिश्चितकालीन चक्का जाम किया जाएगा.जिसकी सारी जवाबदेही आरए माइनिंग आउटसोर्सिंग कंपनी व बीसीसीएल प्रबंधन की होगी.धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों में टाइगर फोर्स के वरिष्ठ नेता गुड्डू चौहान,यूनियन के असंगठित सचिव राजकुमार रजवार,धनंजय प्रामाणिक,रुद्र प्रताप चौहान,गोपाल चौहान,प्रकाश साव ,अरुण पासवान,मुकेश बाबा,सुरेश चौहान,बिकाश चौहान,मो शेरू,संजय चौहान,ऋषभ राजभर,जशोदा देवी,रेखा देवी,किरण देवी,फुलवा देवी,सबिता देवी,जितेंद्र चौहान सहित अन्य शामिल थे.