18/03/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
धनबाद : धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कशियाटांड स्थित 8 लाइन के पास बंद पड़े पत्थर के क्रेशर खदान में एक अज्ञात व्यक्ति का शव से क्षेत्र में सनसनी फैल गई.शव मिलने की खबर से आसपास के लोगों को भीड़ लग गई.लोगों के द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दी गई.शव को देखने से लग रहा है कि उम्र लगभग 40-45 वर्ष का होगा.घटनास्थल पर शराब के खाली बोतल भी पड़ी हुई है.फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है.पुलिस शव को खदान से निकलने की प्रक्रिया में जुड़ गई है.घटनास्थल पर बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार पहुंचकर छानबीन में जुड़ गए है.वही शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.वही पुलिस को घटनास्थल से मोबाइल मिला है.जिसकी जांच की जा रही है.जल्द ही घटना का खुलासा हो सकता है.