23/03/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केन्दुआ बाजार में श्रीमद्भागवत कथा का पंचम दिवस पर श्री सुरेन्द्र हरिदास जी महाराज के पावन सानिध्य में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की अलौकिक महिमा.कथा के मधुर शब्दों में प्रभु श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े हर्ष और श्रद्धा के साथ मनाया गया.भक्ति के सुरों ने मिलकर वातावरण को दिव्य आनंद से भर दिया.इसके साथ ही जन्म महोत्सव की धूम ने पूरे आयोजन को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया.भक्तों ने प्रभु की भक्ति में पुलों और खिलौने टांफिया का प्रयोग करते हुए प्रेम और आनंद का अद्भुत संगम अनुभव किया.हर कोना, हर चेहरा और हर मन प्रभु श्री कृष्ण के नाम और उनके रंगों से जगमगाता दिखाई दिया.आज का समय मोह-माया, लालच और दिखावे में हमें उलझा देता है.हम बाहर की दुनिया में इतना खो जाते हैं कि भीतर बसे भगवान को भूलने लगते हैं.सच तो यह है कि यदि हम माया से थोड़ा दूर रहकर, मन को शांत कर, भगवान की भक्ति में ध्यान लगाएं, तो वही कलयुग भी हमारे लिए साधना का श्रेष्ठ अवसर बन सकता है.जब हम किसी को आगे बढ़ते या सुखी देखते हैं, तो ईर्ष्या करने से हमारे मन में अशांति पैदा होती है.लेकिन यदि हम उसी क्षण यह संकल्प लें कि हमें भी मेहनत और सद्कर्म से आगे बढ़ना है, तो वही भावना हमें सफलता की ओर ले जाती है.जहाँ तक हो सके, दूसरों को सुख देने का प्रयास करें, क्योंकि जो दूसरों के जीवन में खुशी बाँटता है, भगवान उसके जीवन को भी खुशियों से भर देते हैं.सनातन केवल एक धर्म नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक शाश्वत पद्धति है — जो हमें सत्य, करुणा, सेवा और धैर्य का मार्ग दिखाती है.सनातन को जानना मतलब उसके मूल सिद्धांतों, शास्त्रों और परंपराओं को समझना.सनातन को पहचानना मतलब उसके मूल्यों को अपने आचरण में उतारना.और सनातन का सम्मान करना मतलब हर जीव में ईश्वर को देखना।इस कथा को सफल करने में सुधीर ठाकुर,मनोज रवानी दुलारी, संंजय ताम्रकार रेणु देवी, सुजीत ठाकुर पुनम देवी,अमित ठाकुर सोनाली देवी,दीपक ताम्रकार गुड़िया देवी,सोनू कुमार रेखा देवी ,गंगा प्रसाद गुप्ता, राजेश ताम्रकार,सुनिल कुमार शर्मा,सुजल कुमार,विनोद ताम्रकार,निखिल चौरसिया,अमित ताम्रकार, आदित्य गुप्ता,विक्रात रवानी,आलौक ताम्रकार चन्दन पौदार धीरज साव,आदि समस्त केन्दुआ बाजार नगर वासियों के सहयोग से किया जा रहा है.कल दिनांक 24 /03/2026 दिन मंगलवार को बालकृष्ण लीला माखन चोरी लीला गोवर्धन पूजा 56 भोग बहुत धुमधाम से मनाया जाएगा.