23/03/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
पुटकी : विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल केन्दुआ प्रखण्ड धनबाद महानगर द्वारा सोमवार को करकेन्द मथुराशिनी अतिथि भवन परिसर शनि मंदिर के समीप श्री राम जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया.जिसमें सैकड़ों बजरंगियो ने उपस्थित होकर कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीरामदरबार के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वल ब्रह्मनाद, एकात्मता मंत्र तथा विजय महामंत्र का पाठ कर किया गया.कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि चितरंजन जी प्राण संगठन मंत्री ने कहा आज हमें प्रभु श्री राम के जीवन चरित्र को आदर्श बनाकर अपने कुटुंब और समाज की एकता बनाए रखनी है.प्रभु श्री राम का अपने परिवार के प्रति जिस प्रकार का भाव रहा, पिता के वचन की रक्षा के लिए वनवास गमन, अपने भाइयों के लिए स्नेह प्रेम, केवट और निषाद राज के साथ प्रगाढ़ मित्रता, माता शबरी के जूठे बेर ग्रहण करना यह हमें परिवार और समाज के प्रति कैसा व्यवहार हो इसका मार्ग दिखाता है.वर्तमान समय में जाति, क्षेत्र के आधार पर हिंदू समाज को बांटने का षड्यंत्र चल रहा है ऐसे समय में समाज में समरसता बनी रहे इस दिशा में कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर कार्य करने की आवश्यकता है.कार्यक्रम में विक्की सिंह प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख,अशोक चौरसिया जिला अध्यक्ष, विभाग सह मंत्री सोनू गिरी, विभाग संगठन मंत्री दीपक मंडल,विशेष सम्मान संपर्क प्रमुख द्वारिका तिवारी ,सुमित माली सह संयोजक बजरंग दल महानगर ,धर्मेंद्र सरोज ,मनोज केसरी ,चंदन चक्रवर्त, पूषकर गुप्ता प्रखण्ड मंत्री ,संचय गुप्ता प्रखण्ड संयोजक ,रींकी कुमारी दूर्गावाहिनी संयोजक , सरिता कुमारी दूर्गावाहिनी सह संयोजक,देव कुमार ,शिव संकर कुमार ,अजय पसवान सह संयोजक, आशिश विश्वाकर्मा उपस्थित रहे.कार्यक्रम का समापन श्री राम जी की आरती एवं जयघोष के साथ हुआ.नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए प्रसाद का वितरण किया गया.