26/03/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : केन्दुआ बाजार में पूज्य श्री सुरेन्द्र हरिदास जी महाराज के सानिध्य में श्रीमद्भागवत कथा का समापन दिवस बुधवार को वृन्दावन में पूज्य हरिदास जी महाराज के सानिध्य में श्रीमद्भागवत कथा के पावन अवसर पर धनबाद के महापौर संजीव सिंह पधारे.व्यासपीठ से आशीर्वाद प्राप्त कर उन्होंने कथा का भावपूर्वक श्रवण किया। इस दौरान वहीं संजीव सिंह ने प्रेरणादायक शब्दों से उपस्थित भक्तों को संबोधित किया.उन्होंने धर्म, संस्कार और भक्ति के महत्व को सरल शब्दों में समझाते हुए सभी को आध्यात्मिक मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा दी.गुरु और गोविन्द (भगवान) जीवन के दो ऐसे स्तंभ हैं, जिनके सामने कपट, दिखावा या मिलावट नहीं चलती.गुरु हमें गोविन्द तक पहुँचाते हैं.यदि हम गुरु के सामने छल करें या भगवान के सामने दिखावा करें, तो हमारी भक्ति निष्फल हो जाती है.गुरु के सामने सच्चाई रखें, भगवान के सामने निष्कपट भाव रखें औरभक्ति में मिलावट नहीं, समर्पण होना चाहिए सनातन धर्म में गौ को “माता” का स्थान दिया गया है.कामधेनु को सभी कामनाओं को पूर्ण करने वाली कहा गया है.शास्त्रों के अनुसार गौदान के प्रमुख फल है- पापों का क्षय, पितरों की तृप्ति, मृत्यु के बाद वैतरणी पार करने में सहायता, घर में सुख-शांति और समृद्धि, भगवान की विशेष कृपा.गरुड़ पुराण में वर्णन है कि गौदान करने वाला व्यक्ति उत्तम लोक को प्राप्त करता है.सुदामा और श्रीकृष्ण की मित्रता सच्ची भक्ति और निष्काम प्रेम का उदाहरण है.इस कथा का गूढ़ संदेश है कि भगवान भाव के भूखे हैं, वस्तु के नहीं। सच्ची मित्रता कभी स्वार्थ पर आधारित नहीं होती.जो भगवान पर विश्वास रखता है, उसकी झोली खाली नहीं रहती.मांगने से नहीं, समर्पण से कृपा मिलती हैइस कथा को सफल करने में सुधीर ठाकुर,मनोज रवानी दुलारी, संंजय ताम्रकार रेणु देवी, सुजीत ठाकुर पुनम देवी,अमित ठाकुर सोनाली देवी,दीपक ताम्रकार गुड़िया देवी,सोनू कुमार रेखा देवी ,शंकर गुप्ता,गंगा प्रसाद गुप्ता, राजेश ताम्रकार,सुनिल कुमार शर्मा,सुजल कुमार,विनोद ताम्रकार,श्रवण अग्रवाल, अनिल सिघल निखिल चौरसिया,अमित ताम्रकार, आदित्य गुप्ता,विक्रात रवानी,आलौक ताम्रकार चन्दन पौदार धीरज साव,आदि समस्त केन्दुआ बाजार नगर वासियों के सहयोग से किया जा रहा है.कल दिनांक 27 /03/2026 दिन शुक्रवार को पुरणाहुती हवन महाप्रसाद भंडारा शाम 5 बजे से किया जाएगा.