29/03/2026
रिपोर्ट : वरुण वैध
केंदुआ : पीबी एरिया के केंदुआडीह कोलियरी अंतर्गत पड़नेवाले गैस प्रभावित क्षेत्र केंदुआडीह राजपूत बस्ती नया धौड़ा 10 नंबर के ग्रामीणों ने स्थानीय समाजसेवी मोनू पाठक के नेतृत्व रविवार को क्षेत्र में बढ़ती गैस कि मात्रा को लेकर एक आवश्यक बैठक की.बैठक में वार्ड 12 के पार्षद प्रतिनिधि गोविंदा राउत उपस्थित थे.वही ग्रामीणों ने बैठक में गैस रिसाव से होने वाली समस्या को रखा.बतादे कि पिछले करीब चार माह से केंदुआडीह में जहरीले गैस का प्रकोप जारी है.बीसीसीएल इसके रोकथाम के लिए कार्य कर रही है.इसी जहरीले गैस के चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो चुकी है.फिलहाल चार माह में कई और लोग भी इस गैस के चपेट में आने से बीमार पर चुके हैं.वही ग्रामीणों ने बीसीसीएल के गैस रोकथाम के कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए इस लापरवाही का आरोप लगाया.बैठक के जरिये ग्रामीणों ने कहा कि सुरक्षित स्थान में घर बनाकर एवं रोजगार हेतु मुआवजा देने पर हम लोग एक साथ विस्थापित होने के लिए तैयार हैं. जल्द विस्थापन नहीं किया गया तो यहां फिर से कभी भी किसी प्रकार की बड़ी घटना हो सकती है.बीसीसीएल हमारी मांगों को जल्द पूरा करें नहीं तो हम लोग उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे.बैठक में शशि पासवान,मुन्ना पासवान,आनंद सिंह,राम अवतार सिंह,वीरेंद्र तुरी,शैलेश पांडे,अनिल रजवार,पप्पू पासवान,विधान कुमार,पप्पू नेपाली,अनीता देवी,रीता देवी,आत्मा देवी,सुनीता देवी,निर्मला देवी,आशा देवी,तारा देवी,फूलमती देवी,चिंता देवी,शंकर पंडित,सुरेश पंडित,अभय सिंह,किशोर पंडित,उदय गुप्ता,सरजू रवानी,श्यामलाल राम,घुटारा साव,सुनील पंडित,गुड्डू कुमार प्रसाद,रवि राजक,संदीप कुमार उपस्थित थे.